Switch to dark mode
© Copyright 2023 Insidesport.in
Ranji Trophy 2022-23: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun…
Ranji Trophy 2022-23: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने मंगलवार यानी 13 दिसंबर को बड़ा मुकाम हासिल किया। बता दें कि अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के एलीट ग्रुप सी में गोवा के लिए डेब्यू करते हुए राजस्थान के खिलाफ अपना मुकाबला खेला। उन्हें पहले दिन गेंदबाजी का मौका तो नहीं मिल पाया लेकिन बल्लेबाजी करने के लिए अर्जुन (Arjun Tendulkar Debut) मैदान पर आए और पहले दिन 12 गेंद पर चार बनाकर नाबाद रहे। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
अर्जुन ने NOC के लिए किया था आवेदन
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बताया था कि अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में बदलाव लाने की ज़रूरत है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भी अर्जुन को गोवा की ओर से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया था। अर्जुन ने इसके लिए आवेदन किया था।
Ranji Trophy 2022-23: अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में किया डेब्यू, इस टीम के लिए खेला पहला मुकाबला- Check OUT
आईपीएल में खेलना का अब तक नहीं मिला मौका
गौरतलब है कि 22 साल के अर्जुन तेंदुलकर फर्स्ट रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने से पहले आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें मुंबई की तरफ से आज तक खेलने का मौका नहीं मिला। अगर अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर की बात करें, तो उन्होंने दिसंबर 1988 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। बॉम्बे से खेलते हुए सचिन ने गुजरात के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में यह कारनामा किया था और वे रणजी के डेब्यू मैच में ऐसा करने वाले सबसे युवा बैटर बने थे। उन्होंने 129 गेंद पर शतक जड़ा था. 12 चौके लगाए थे। वे 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।
Editor
मेरा नाम कुलदीप शर्मा है और मैं मौजूदा समय में hindi.insidesport.in के साथ कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मैने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई सिंघानिया यूनिवर्सिटी, राजस्थान से पूरी की है। मुझे डिजिटल मीडिया में लगभग 2 साल का अनुभव है। इन्साइड स्पोर्ट्स से पहले में हरिभूमि में सब एडिटर के रूप में काम करता था। जहां में खेल से जुड़ी सभी खबरें लिखा करता था और अब में इन्साइड स्पोर्ट्स में खेल से जुड़ी खबरें लिखता हूं। मुझे शुरुआत से ही स्पोर्टस की खबरें लिखना, पढ़ना, खेलना पसंद है। स्पोर्टस के अलावा मुझे राजनीती से जुड़ी खबरों को पढ़ना और लिखना पसंद है।
Feel free to ask any questions
© Copyright 2023 Insidesport.in
source