मेरा शहर
लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है. नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भरी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने आर्चर को उनकी दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के बदले चार गुना अधिक कीमत यानी आठ करोड़ रुपये में खऱीदा।
आर्चर इस सीजन में आईपीएल में नहीं खेलेंगे लेकिन उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए तीन टीमों के बीच होड़ लगी। इसमें सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई लेकिन इसके बाद मुंबई और हैदराबाद भी इसमें कूद गए। हालांकि अंत में मुंबई की टीम ने आठ करोड़ की राशि खर्च कर उन्हें अपनी टीम में जोड़ लिया।
IPL 2022 AUCTION LIVE: आईपीएल नीलामी की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
बता दें कि आर्चर 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और टीम के मुख्य गेंदबाज थे। तब उन्हें 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। लेकिन इस बार की नीलामी से पहले उन्हें राजस्थान ने रिलीज़ कर दिया।
Please wait…
Please wait…
Delete All Cookies
क्लिप सुनें
source