जयपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। विद्या भारती राजस्थान द्वारा आयोजित सामग्री वितरण समारोह में विद्या भारती संस्थान जयपुर द्वारा संचालित संस्कार केन्द्रों की सेवा बस्तियों से सूची बनाकर सेवाधाम जवाहर नगर सेक्टर-4 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. धर्मसिंह मीना (डीन) डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिक महाविद्यालय, बस्सी, जयपुर (राजस्थान) व कार्यक्रम के अध्यक्ष डाँ सुरेश कुमार बैरवा उपनिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर विद्या भारती राजस्थान के अध्यक्ष भरतराम जी कुम्हार मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए शिव प्रसाद, संगठन मंत्री विद्या भारती राजस्थान ने बताया कि यह सामग्री विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद खेतान के सहयोग से वितरित करवायी गयी है। जिसमें 160 माताओं को भोजन बनाने की सामग्री तथा 70 माताओं के 6 माह से 12माह के बच्चो को वोकर वितरित किये गये।
मुख्य वक्ता ने बताया कि विद्या भारती शिक्षा का संस्थान है जो बच्चों में सुशिक्षा, सुसंस्कार व राष्ट्र सेवा के बिज बचपन से ही अंकुरित कर रही है। विद्या भारती सामाजिक समरसता के लिए कटिबद्ध है, और समाज को भी इसके लिए एकजुट होने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डाॅ. धर्म सिंह मीना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बताया कि हमारा देश विश्व गुरू था और फिर से विश्व गुरू के पद पर सामाजिक समरसता के माध्यम से स्थापित करना होगा और इसके लिए हमे मन से समरसता के लिए कार्य करना होगा।
अध्यक्षीय आशीर्वचन के रूप में डाॅ. सुरेश कुमार जी बैरवा ने बताया कि हम एक है और सभी मिलकर अपने देश को और श्रेष्ठ बनायेगे। कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद ज्ञापन विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के सहमंत्री प्रेम सिंह शेखावत ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बाबूलाल शर्मा (क्षेत्रीय संस्कार केन्द्र प्रमुख ), अखिल भारतीय प्रशिक्षण टोली सदस्य राममनोहर शर्मा, गोपाल पारीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम मंच संचालन महीपाल (प्रान्त संस्कार केन्द्र प्रमुख) द्वारा किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/ ईश्वर
30 Nov 2022
जयपुर, 30 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं। वहीं 10 मरीज को..
30 Nov 2022
जयपुर, 30 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान कांग्रेस सरकार में जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा..
30 Nov 2022
जयपुर, 30 नवंबर (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस के मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करने ..
30 Nov 2022
जयपुर, 30 नवंबर (हि.स.)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 दिसंबर को भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्र..
Copyright © 2017-2021. All Rights Reserved Hindusthan Samachar News Agency
Powered by Sangraha
source